हिमवंती मीडिया/उत्तराखंड
इंडियन युथ कांग्रेस द्वारा देश में चलाई जा रही प्रतियोगिता “यंग इंडिया बोल” में उत्तराखंड की युवा कांग्रेस नेत्री नेहा चौहान ने भाग लिया, जिसमे उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने नेहा चौहान को प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान मिलने पर शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस संदीप चमोली, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भूपेंद्र नेगी, राहुल प्रताप, लक्की, प्रवक्ता नवीन कुकरेती, आयुष सेमवाल, प्रिंस शर्मा आदि मौजूद रहे।