Homeहिमाचलकांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेहरू युवा मंडल के प्रधान देवीलाल...

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेहरू युवा मंडल के प्रधान देवीलाल की नानी अमर देइ का हुआ निधन

 

गगरेट(प्रेवि):-  कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेहरू युवा मंडल के प्रधान देवीलाल की नानी अमर देइ जी का निधन कटोहड कला (पक्का परो) उनके निवास स्थान में हो गया है। अमर दई लगभग 102 वर्ष की थी और कुछ समय से बीमार चल रही थी। अपनी नानी के जीवन के बारे में बताते हुए देवीलाल कहा कि वह  लगभग सुबह 4:00 बजे उठ जाती थी और इतनी उम्र में भी वह कुछ ना कुछ घर का काम अपने हाथों से करना पसंद करती थी।

उन्होंने बताया कि वह कहती थी कि जितना आप शरीर से काम लोगे उतना ही आपका शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेगा। उनकी मृत्यु पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला इंटक अध्यक्ष कामरेड जगत राम, समाजसेवी ठाकुर चमेल सिंह, व्यापार मंडल के प्रधान राकेश पुरी बल्ला, कांगड़ा कृषि बैंक के निदेशक अरविंद चक्रवर्ती, बगलामुखी मंदिर के महंत सत प्रकाश ने शोक व्यक्त किया है और कहा कि परमात्मा दिवंगत की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दु:ख की वेला में दु:ख सहने की ताकत दे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments