in

कुल्लू फलोत्पादक एवम प्रदायक मण्डल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक की गई आयोजित, प्रधान महेन्द्र उपाध्याय ने की अध्यक्षता

हिमवंती मीडिया/रमेश कँवर(कुल्लु)
 मण्डल के नव नियुक्त प्रधान महेन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता में बागवान भवन में संपन्न हुई। सर्वप्रथम मण्डल के महामंत्री राजीव ठाकुर ने बैठक में उपस्थित 45 कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया। उसके पश्चात प्रधान ने सभी सदस्यों को मण्डल के विधान की शपथ दिलाई।
बैठक में मण्डल के उपप्रधान व कोषाध्यक्ष का चुनाव भी मण्डल कार्यकारिणी द्वारा किया गया। उप प्रधान पद के लिए नरेन्द्र प्रकाश शर्मा के नाम का प्रस्ताव सदस्य अनिल ने रखा और इनके नाम का अनुमोदन निहाल चंद ने किया और समर्थन सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने किया। नरेन्द्र शर्मा को सर्वसम्मति से मण्डल के उपप्रधान के लिए चुना गया।
कोषाध्यक्ष पद के लिए दो नाम सामने आए, सदस्य भोला राम नेगी ने राजेंद्र सूद के नाम का प्रस्ताव रखा और अनुमोदन ऋतु राज उपाध्याय ने किया। कोषाध्यक्ष के लिए दूसरा नाम लाल चन्द का आया, इनके नाम का प्रस्ताव सुभाष चन्द ने बैठक में रखा और इनके नाम का अनुमोदन धर्म चन्द ने किया। कोषाध्यक्ष के लिए लाल चंद को चुना गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पाँवटा साहिब की बैठक की गई आयोजित, चरणजीत सिंह चौधरी ने की अध्यक्षता

.कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्रीमती सवीना द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया शुभारंभ