in

केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर हिमाचल आएंगे प्रधानमंत्री : सुरेश कश्यप

हिमवंती मीडिया/शिमला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पिछले एक महीने में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा के नगरोटा और मंडी के कुल्लू से शुरू होकर चारों संसदीय क्षेत्रों का अपना दौरा पूरा कर लिया है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के सभी दौरे सफल और शक्तिशाली रहे। उन्होंने कहा कि नड्डा हिमाचल के पुत्र हैं और वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।

कश्यप ने कहा कि हमारा कार्यक्रम चले बूथ की ओर चले जीत की ओर सफल रहा और जल्द ही हिमाचल की चारों संसदीय क्षेत्रों में त्रिदेव सम्मेलन होगा।  सम्मेलनों को हमारे राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे। इन सभी गतिविधियों ने हमारे संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि 4 राज्यों गोवा, उत्तरप्रदेश, मणिपुर और उत्तराखंड में हुए चुनाव में बड़ी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी आए थे।
केंद्र सरकार के 8 साल की पूरे होने के अवसर पर हमारे प्रधानमंत्री हिमाचल आएंगे, आयोजित होने वाला कार्यक्रम शानदार एवं जानदार होगा। प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं।

ज़िला के सभी पात्र लोगों को अगले दो वर्षों में मिलेंगे पक्के आवास : अनुराग सिंह ठाकुर

निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज  का सोलन में 19 मई को आगमन