in

जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में हो रहा चहुमुखी विकास : के. एल. ठाकुर

बीबीएन(कविता गौत्तम):- पूर्व विधायक के एल ठाकुर द्वारा ग्राम पंचायत रडयाली में रूहानी सत्संग भवन से लेकर 7 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क को बनाने का काम कुछ दिन पहले शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि इस  रोड के बनने से जनता को अपने खेतों में और घरों के आने जाने के लिए बहुत लाभ होगा। उन्होंने बताया कि इस पंचायत में सोढ़ी भूमिया , रडयाली, ऋषव इस्पात में  तीन पार्कों का के निर्माण के लिए पैसे के लिए राशि स्वीकृत करवा दी गई है।
ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है।  प्रदेश मे केन्द्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है। उन्होंने बताया कि भिन्न-भिन्न योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है।
Attachments area

विधानसभा उपाध्यक्ष 4 अप्रैल को रखेंगे तीन संपर्क सड़कों की आधारशिलाएं

31 मार्च 1997 दिल्ली पुलिस का काला दिन