in

नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और सीबीआई के पूर्व निदेशक  अश्वनी कुमार के देह का शिमला स्थित जौके मोक्ष धाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

शिमला(प्रे.वि.):- नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और सीबीआई के पूर्व निदेशक  अश्वनी कुमार के देह का शिमला स्थित जौके मोक्ष धाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अश्वनी कुमार को अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व मंत्री जीएस बाली, मुख्य सचिव अनिल खाची, डीजीपी संजय कुंडू सहित जिला प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी शामिल हुए। पुलिस ने उन्हें सलामी दी।

इससे पहले सुबह आईजीएमसी में उनका पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया। शव को पहले घर लाया गया और फिर संजौली स्थित श्मशानघाट पर ले जाया गया। इस दौरान उनकी अंत्योष्टि में लोगों को जमावड़ा लगा रहा। उल्लेखनीय है कि बीती रात करीब सात बजे आईपीएस अश्वनी कुमार ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अश्विनी कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

आईआईएम सिरमौर ने विश्व ऊर्जा दक्षता दिवस पर सौर ऊर्जा पर वेबीनार का आयोजन किया