in

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिरमौर की वर्चुअल बैठक हुई Webex के माध्यम जिलाध्यक्ष पवन चौधरी की अध्यक्षता में

पावंटा(प्रे.वि.):- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिरमौर की वर्चुअल बैठक Webex के माध्यम से जिलाध्यक्ष पवन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 1 बूथ 20 यूथ का अभियान जोकि 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होने वाला विशेष रूप से इस अभियान पर चर्चा हुईइस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक मण्डल पर प्रभारी नियुक्त किये गए।

जिनमे नाहन मण्डल के लिए जिलाउपाध्यक्ष कपिल वर्मा, पावंँटा साहिब मण्डल के लिए जिलामहामंत्री सतीश कपूर, रेणुका मण्डल के लिए जिलामहामंत्री शुभम सैनी,पच्छाद मण्डल के लिए जिलाउपाध्यक्ष राकेश ठाकुर और शिलाई मण्डल के लिए जिलासचिव रणबीर ठाकुर को नियुक्त किया गया

सभी युवा मोर्चा के साथियों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया ताकि आने वाले 2022 विधानसभा के चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश में सरकार बन सके

बैठक में जिला महामंत्री सतीश कपूर, शुभम सैनी, जिला उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, कपिल वर्मा, जिला सचिव रणबीर ठाकुर, कार्यालय सचिव एवं मीडिया प्रभारी कुलविंदर सिंह हंस, पावंटा साहिब युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी, नहान मंडल के अध्यक्ष अभिषेक चौहान, रेणुका मंडल के अध्यक्ष मनोज ठाकुर,शिलाई मंडल के अध्यक्ष अनिल चौहान, व पच्छाद मंडल के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह जैलदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह कैसा “सब का साथ, सब का विकास” यह प्रत्युपकार बहुत अखरेगा

विपिन सिंह परमार पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुजरात राज्य के प्रवास पर