मंडी(लो.स.वि.):- कोरोना वायरस संक्रमण को नेस्तानाबूद करने के लिए हिमाचल प्रदेश में हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में सरकार को सहयोग कर प्रसंशनीय कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में महिला मंडल दयाड़ी की प्रधान संतोष कुमारी व सचिव पुष्पा देवी ने महिला मंडल की ओर से 5000 रूपए की राशि का चैक उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर को सौंपा। इस चैक की राशि हिमाचल प्रदेश राज्य कोविड फंड में जमा होगी। जिसे कोरोना वायरस के विरूद्ध चल रही विभिन्न गतिविधियों पर व्यय किया जाएगा।
in हिमाचल