in

विधान सभा सचिवालय में जन प्रशासन, मानव विकास तथा ग्रामीण नियोजन समितियों की बैठकें आयोजित

  हिमवंती मीडिया/शिमला

हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में जन प्रशासन, मानव विकास तथा ग्रामीण नियोजन समितियों की  बैठकें आयोजित की गई। इन बैठकों में समितियों द्वारा लिए गये निर्णयों का विवरण इस प्रकार है:-

जन प्रशासन समिति की बैठकें इन्द्रदत्त लखनपाल, कार्यकारी सभापति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व  बलवीर सिंह, आशीष बुटेल व परमजीत सिंह सदस्यों ने भाग लिया। समिति ने उक्त बैठकों में तेरहवीं विधान सभा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए गठित जन प्रशासन समिति के सदस्यों को समिति के आन्तरिक कार्य प्रणाली की प्रक्रिया के नियमों तथा जन प्रशासन समिति से सम्बन्धित लम्बित कार्यों की सूची से अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त कार्मिक, सामान्य प्रशासन तथा पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागों से सम्बन्धित आश्वासनों के विभागीय उत्तरों का अवलोकन किया गया।

 मानव विकास समिति की बैठकें सभापति बलबीर सिंह वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इन बैठकों में विनय कुमार, मोहन लाल ब्राक्टा, लखविन्द्र सिंह राणा, होशियार सिंह, जीत राम कटवाल, सुरेन्द्र शौरी व विशाल नैहरिया  सदस्यों ने भाग लिया। समिति ने मांग संख्या: 27- तकनीकी शिक्षा विभाग के द्वितीय कार्यवाही प्रतिवेदन (तेरहवीं विधान सभा) (वर्ष 2018-19) पर प्राप्त उत्तरों पर सचिव (तकनीकी शिक्षा). हि० प्र० सरकार का मौखिक साक्ष्य किया। इस दौरान निदेशक तकनीकी शिक्षा भी मौजूद रहे। इसके साथ समिति ने स्वास्थ्य एवं  परिवार कल्याण विभाग की गतिविधियों से सम्बन्धित प्रश्नावली का भी अवलोकन किया।।

जबकि ग्रामीण नियोजन समिति की बैठकें सभापति विक्रम सिंह जरयाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिनमें  राम लाल ठाकुर, जिया लाल, पवन नैय्यर, अर्जुन सिंह, अरूण कुमार, मुलख राज व श्रीमती रीना कश्यप माननीय सदस्यों ने भाग लिया । इन बैठकों में समिति ने पशुपालन, मत्स्य, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से सम्बन्धित लम्बित आश्वासनों तथा मांग संख्या: 12 उद्यान विभाग के 18वें मूल प्रतिवेदन के विभागीय उत्तरों का अवलोकन किया।

 

 

शिक्षा मंत्री ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार किया व्यक्त

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय