in

सुकेत वन मंडल के 298.8 हैक्टेयर क्षेत्र में 203410 पौधे रोपित करने का लक्ष्य

 

मंडी(लो.स.वि.):–  नाचन विधान सभा क्षेत्र की निचली 11 पंचायतों में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 40 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर हैं। यह जानकारी वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज नाचन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास करने के उपरान्त दी।

राकेश पठानिया ने कहा कि भारत सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का क्षेत्रीय कार्यालयएक अक्तूबर से शिमला में कार्य करना आरम्भ कर देगा। इस कार्यलय के आरम्भ होने से एफआरए और एफसीए से सम्बन्धित वन स्वीकृति के मामले अब शिमला में ही निपटाएं जाएंगे जिससे विकास कार्यों में तीव्रता आएगी।

उन्होंने कहा कि सुकेत वन मंडल के 298.8 हैक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के तहत विभिन्न प्रजातियों के 203410 पौधे रोपित किए जा रहे हैं। वन मंत्री ने कहा कि सुकेत वन मंडल का कुल क्षेत्रफल 86,940 हैक्टेयर है जिसमें से 27893 हैक्टेयर वन भूमि है। वन मंडल के तहत नाचन विधान सभा क्षेत्र की 11 पंचायतों में 77 हैक्टेयर भूमि पर 30 लाख की लागत से पौध रोपण और 50 लाख की लागत से वन विभाग द्वारा अन्य विकास कार्य प्रगति पर हैं।

उन्होंने बताया कि सुकेत वन मंडल में विद्यार्थी वन मित्र योजना के तहत 8 स्कूलों के माध्यम से विगत वर्ष 7.5 हैक्टेयर वन क्षेत्र में 6000 पौधे लगाए गए जबकि इस वित्त वर्ष के दौरान 3 हैक्टेयर में 2400 पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन सम्पदा के संरक्षण व संवर्धन के लिए हर स्तर पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में नाचन विधान सभा क्षेत्र में विकास की किरण की लौ से चारों ओर विकास कार्याें का प्रकाश फैल रहा है।

वन मंत्री ने कहा कि सड़के हमारे जीवन की भाग्य रेखाएं है और पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों व बागवानों की आर्थिकी सड़क सुविधा पर निर्भर रहती है। सड़क सुविधा मिलने से उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा निर्माण योजना प्रदेश के युवाओं की बेहतरी के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत युवाओं को नशे से दूर रखने, स्वच्छता व रक्त दान जैसे पुनित कार्यों के साथ जोडे़ रखने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 3-4 गांव या पंचायतों के लिए आधुनिक खेल मैदानों का निर्माण किया जाता है जिनमें वॉलीबाल, बास्केटबाल, खो-खो, कबडडी, क्रिकेट, जिम इत्यादि की सुविधा मुहैया करवाई जाती है। प्रत्येक खेल मैदान पर लगभग 40 लाख रूपए की राशि व्यय की जाती है।

उद्घाटन व शिलान्यास
वन मंत्री ने 11.5 लाख की लागत से निर्मित कोटला (ज्वालापुर) पैदल पुल, धनोटी स्थित सेगली में 50 लाख की लागत से बने कॉपोरेशन सेल डिपो, हटगढ़ में 11 लाख की लागत से नवनिर्मित गैंग हट्ट, 11.50 लाख की लागत से फुट ब्रिज दयारगी और टमरोह स्थित सयोसी में 14 लाख की लागत से बने फुट ब्रिज का विधिवत उद्घाटन और घौड़ी पधर में फुट ब्रिज का शिलान्यास किया।
वन मंत्री ने गैंग हट हटगढ़ में 2 अतिरिक्त कमरों के निर्माण, मुख्यमंत्री युवा निर्माण योजना के तहत नाचन विधान सभा क्षेत्र में 3 खेल मैदान और 2 ओपन एयर जिम खोलने की भी घोषणा की।
 वन मंत्री ने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत दो बेटियों आरूषी और चांदनी के परिवारों को 1-1 पौधा, ट्री ग्राड, नाम पटिटकाएं, देकर सम्मानित किया।

वन मंत्री ने कोट पंचायत में वन विभाग के विश्राम गृह की तुरन्त मुरम्मत करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।  
इस अवसर पर स्थानीय विधायक विनोद कुमार ने नाचन विधान सभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने क्षेत्र में करोड़ों रूपए के उदघाटन व शिलान्यास करने के लिए वन मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बग्गी से धनोटू तक नहर के साथ लगती सड़क पर 90 प्रतिशत क्रैश बैरियर लगा दिए गए हैं, 10 रेन सैल्टर और 46 लाईटें और 3 हाई मास्क लाईटों को स्थापित कर दिया गया है। सड़क निर्माण पर करोड़ों रूपऐ व्यय किए जा रहे है। जिसमें 18 करोड़ से धनोटू से रूहानगलू, साढे़ तीन करोड़ से सयांह-ढाबण और 2 करोड़ 5 लाख सेे जलाह सड़क, साढ़े तीन करोड़ से ढाबण-कमरोह, एक करोड़ 70 लाख से सूसन इत्यादि सड़कों के कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में 7 फुट ब्रिजों का कार्य प्रगति पर जिनमें कुछ का उदघाटन हो चुका है जबकि कुछ के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

वन मंत्री ने नाचन विधान सभा क्षेत्र के तहत शिव मंदिर महादेव में नाचन भाजपा मंडल की बैठक की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर विधायक विनोद कुमार, इन्द्र सिंह गांधी, राकेश जमवाल, मंडलाध्यक्ष नाचन सोहन सिंह ठाकुर, पूर्व मंडलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, जिला महामंत्री हुक्म ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश शर्मा व मनोज शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज शर्मा, जिला परिषद सदस्य हुक्म ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत दयारगी तुलसी देवी, निदेशक सेंट्रल जॉन फोरेस्ट कार्पोरेशन हर्षवर्धन कथुरिया, मुख्य अरण्यपाल मंडी वृत्त एस.के.मुसाफिर, एसडीएम सुन्दरनगर राहुल चौहान, डीएफओ सुकेत सुभाष पराशर, एसीएफ अश्वनी शर्मा, डीएएम फौरेस्ट कॉर्पोरेशन अमरीश शर्मा, डीएम हिम काष्ठ सेल डिपो एस.एस.चन्देल, ट्रक यूनियन अध्यक्ष करतार सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

विभिन्न श्रेणियों के 127 रिक्त पदों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरने की स्वीकृति