in

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अनाज मंडी पाँवटा साहिब में एफ़सीआई द्वारा गेहूँ की ख़रीद का किया निरीक्षण

पावंटा(प्रेवि):- ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अनाज मंडी पाँवटा साहिब में एफ़सीआई द्वारा गेहूँ की ख़रीद का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ पर बारीकी से चल रही फसल की ख़रीद को देखा। उन्होंने कृषि मंडी सिरमौर के अध्यक्ष एवं एफ़सीआई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानो को यहाँ पर किसी प्रकार की परेशानी ना हों।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये की यहाँ पर जरनैटर की व्यवस्था की जायें ताकि बिजली ना होने पर भी गेहूँ कि ख़रीद हो सके। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को यह ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुचारु रूप से बनायें रखने हेतु निर्देश दिए हैं। उन्होंने बारिश की स्थिति से निपटने के लिए तिरपाल आदि का इंतज़ाम करने के निर्देश भी दिए।

अनाज मंडी के निरीक्षण करने के बाद उन्होंने यहाँ प्रेस कॉन्फ़्रेन्स को सम्बोधित किया। उन्होंने पत्रकारो के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा 1925 रूपये से गेहूँ का कम से कम रेट 1975 रूपये करने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा  कि  पाँवटा अनाज मंडी में गेहूँ कि ख़रीद शुरू हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि किसान 2 दिन पहले मंडी मे  8626994119,8219605293 न० पर कॉल करके पहले सूचित करे। किसान अनाज मंडी में गेहूं लाने पर अपने साथ आधार कार्ड, बैंक की कॉपी एवं किसान बुक/ज़मीन की फ़र्द लेकर साथ आए। किसानो के अनाज का भुगतान 24 घण्टे में हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान किसी प्रकार से भी भ्रमित ना हों, किसानो की पूरी फसल की ख़रीद होगी।

इस अवसर पर उनके साथ रामेश्वर शर्मा कृषि मंडी समिति सिरमौर अध्यक्ष, मंडल भाजपा अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, BDC चैयरमैन हितेंदर कुमार, देवेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह, राहुल चौधरी, FCI के अधिकारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मोहन सहोता, अविनाश सैणी, रशपाल सिंह आदि साथ रहें।

मुख्यमंत्री ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के लिए कई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की

विधानसभा उपाध्यक्ष ने भंजराड़ू मेला ग्राउंड के मंच को विस्तार देने के लिए 10 लाख की राशि देने का किया ऐलान