in

एक बार फिर रणजी में चयनित हुए गुरविंदर सिंह टोली, जिला सिरमौर से हैं एकमात्र खिलाड़ी

हिमवंती मीडिया/प्रीति चौहान 

क्रिकेट के क्षेत्र में न केवल जिला सिरमौर में अपना नाम कमाया है, बल्कि हिमाचल प्रदेश और पूरे भारतवर्ष में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस खेल में 2010 में अपना करियर शुरू करने वाले रणजी और दलीप ट्रॉफी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह टोली ने एक बार फिर पूरे भारत देश में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। गुरविंदर सिंह टोली जिला सिरमौर के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने रणजी में अपना नाम दर्ज किया है। यही नहीं बल्कि हिमाचल के लिए रणजी ट्रॉफी में 100 विकेट लेने वाले यह पहले ऑफ स्पिनर रहे हैं। दलीप ट्रॉफी में गुरविंदर सिंह टोली उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में एक बार फिर टोली का रणजी में चयन हुआ है। जिसके लिए वे पावंटा साहिब से 2 दिसंबर को मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। यह हिमाचल वासियों के लिए बेहद गौरवमयी विषय है, कि टोली ने छोटे से शहर पांवटा साहिब से निकलकर खेल के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन किया है।

आपको बात दें कि गुरविंदर सिंह टोली 2012 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ब्रेक गेंदबाज हैं। जिसके लिए उन्हे दलीप ट्रॉफी टीम में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह की जगह लेने के लिए चुना गया था।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दें उदारतापूर्वक दान

11 से 12 दिसम्बर तक ढलियारा में आयोजित होगा युवा उत्सव