in

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत संजौली महाविद्यालय और सेंट जोसेफ कॉलेज देवगिरी (केरल) ने किया ऑनलाइन वैबनार का आयोजन

शिमला(प्रेवि):- भारत सरकार द्वारा चलाए गए “एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान” के अंतर्गत संजौली महाविद्यालय और जोसेफ कॉलेज देवागिरी (केरल) ने ऑनलाइन माध्यम से अभियान का आयोजन किया।  इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से और भावनात्मक एकता के परंपरागत ताने-बाने को और मजबूत बनाते हुए राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ाना है।
इस ऑनलाइन अभियान के मुख्य अतिथि राज्य एनएसएस अधिकारी एचएल शर्मा और विशेष अतिथि के रुप में संजौली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चंद्रभान मेहता भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सेंट जोसेफ कॉलेज देवगिरी (केरल) के कार्यक्रम अधिकारी और संजौली महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीनाक्षी शर्मा और डॉ विकास नाथन भी मौजूद रहे।मुख्य अतिथि एच एल शर्मा ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने हेतु दो अलग-अलग राज्यों को जोड़ीदार बनाया गया है जिसमें हिमाचल प्रदेश और केरल भी जोड़ीदार हैं। अभियान के उद्देश्य को बताते हुए उन्होंने कहा कि देश में आंतरिक रूप से व्यापक सांस्कृतिक अंतर को समाप्त कर अलग-अलग राज्यों के लोगों के बीच आपसी अंत क्रिया को बढ़ावा देना है।  इसी पर विशेष मुख्य अतिथि डॉक्टर चंद्रभान मेहता ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह अभियान देश की विभिन्न सांस्कृतिक और परंपराओं को पहचानने और उजागर करने में मदद कर रहा है।
इस ऑनलाइन कार्यक्रम में  हिमाचल प्रदेश की ओर से निशांत, रिचा और तरुण शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की कला और संस्कृति पर प्रस्तुतीकरण किया।  तनिका पंवर ने हिमाचली नाटी प्रस्तुत की और संजौली महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष भगत सिंह ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” पर संक्षेप में जानकारी दी। 

हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन को ट्रांसमिशन टावर व लाईन स्थापित करने की मिली अनुमति

मिंजर मेले के उपलक्ष्य पर 2 अगस्त को रहेगा स्थानीय अवकाश