in

एचएएस अधिकारी संघ ने मनिराम भारद्वाज के निधन पर शोक व्यक्त किया

 

 शिमला(लो.स.वि.):- हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ ने पूर्व एचएएस अधिकारी मनिराम भारद्वाज के निधन पर शोक व्यक्त किया है जिनका गत दिवस निधन हो गया। मनिराम भारद्वाज इस वर्ष मई माह में उपमंडलाधिकारी बंजार के पद से सेवानिवृत हुए थे।

 

एचएएस अधिकारी संघ के अध्यक्ष हरबंस सिंह ब्रसकोन ने अपने शोक संदेश में कहा कि मनिराम भारद्वाज सरल और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, जिन्होंने पूरे समर्पण भाव से लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि वह दयालु प्रवृति के सज्जन व्यक्ति थे। संघ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के उद्योगपतियों ने लिया संयुक्त फैसला, सोमवार से तीन दिन के लिए 1200 गत्ता उद्योग बंद रहेगें

जल शक्ति मंत्री ने कोरोना मरीजों के लिए बन रहे फैब्रीकेटिड अस्पताल के काम का लिया जायजा