in

एबीवीपी शिमला महानगर इकाई ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर किया विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन

हिमवंती मीडिया/शिमला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला महानगर इकाई द्वारा आज दिनांक 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा एडवांस स्टडी से शुरू हुई और ऐतिहासिक रिज़ मैदान पर इस तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत में एडवांस स्टडी के पास उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष आकाश नेगी ने कहा कि ये दिन भारत के लिए गौरव का दिन है। वर्ष 1950 में आज ही के दिन भारत ने अपने संविधान को लागू किया था। उसके बाद से हर साल 26 जनवरी भारत के गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है।

आकाश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित, राष्ट्र हित के लिए काम करते आ रही है। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आकाश ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे स्वतंत्रता सेनानी भी थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए भारतमाता के चरणों में समर्पित कर दिया।

इस दौरान उन्हें बहुत बार जेल भी जाना पड़ा और अंग्रेजी सेनाओं के बहुत जुल्म भी सहने पड़ा | इन सबके बाबजूद उन सबका एक ही लक्ष्य था – भारत को आजाद कराना और आखिरकार अंत मे वह इसमें सफल हो गए। आकाश ने कहा कि हम सभी को हमेशा अपने देश के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

देश के युवाओं राष्ट्र के हित में हमेशा आगे आना चाहिए। सम्बोधन के उपरांत एडवांस स्टडी से 150 फ़ीट तिरंगे को हाथों में थामे हुए कार्यकर्त्ताओं ने भारत माता के जयघोषों के साथ इस विशाल तिरंगा यात्रा की शुरुआत की।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांवटा साहिब में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

प्रदेश में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया : राज्यपाल