in

एसएमओ डॉक्टर संजीव सहगल की माता जी नहीं रही

पावंटा(प्रेवि):- पावंटा के सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर संजीव सहगल की माता का निधन हो गया है। वह 87 वर्ष की थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिसके चलते उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी।   उनका इलाज मेडिकल कॉलेज नाहन में चल रहा था। एसएमओ डॉक्टर संजीव सहगल की धर्म पत्नी भी एक डॉक्टर है। इन्होने अपनी माता जी की खूब सेवा की। परंतु भगवान के आगे किसकी चलती है।

उनका हिमवंती परिवार से गहरा नाता रहा है। उनके जाने से हिमवंती को गहरा आघात पहुंचा है। हिमवंती परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस महान दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

खनन व्यवसायी तपेन्द्र ठाकुर का कोरोना के चलते हुआ निधन

मुख्यमंत्री ने आग लगने की घटना पर किया दु:ख व्यक्त