सोलन(प्रेवि):- कांग्रेस ने सोलन की नगर निगम पर अपना कब्जा कर लिया है। चुनाव मे पूनम ग्रोवर को मेयर और राजीव कौड़ा को डिप्टी मेयर बनाया गया है। नगर निगम परिसर में चुनाव के लिए दूसरी बैठक आयोजित की गई। भाजपा के सभी सात पार्षद पहली बैठक में गायब रहे थे, जिस वजह से कोरम पूरा नहीं हो पाया था। जिला प्रशासन की अध्यक्षता में मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ। कई दिनों से पार्षदों की सदस्यता को लेकर जोड़-तोड़ चल रही थी। कांग्रेस की जीती बाजी को पलटने के लिए भाजपा भी पूरी ताकत लगा रही थी।
in हिमाचल