in

केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह

हिमवंती मीडिया /उत्तराखंड

एकता और एकीकरण के बंधन को मजबूत करने के प्रयास के रूप में, देश सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाता है। देश भर में होने वाले समारोहों के क्रम में, केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर स्कूल परिसर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया ताकि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वास्तविक योगदान करने वाले महान नेता सरदार पटेल के जीवन और भागीदारी को याद कर प्रेरणा ले सकें। इस अवसर पर विद्यालय में सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्लोगन राइटिंग, पेंटिंग , निबंध लेखन ,पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता क आयोजन किया गया।

प्राचार्य अजय घिल्डियाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उसके बाद छात्रों और शिक्षकों द्वारा एकता दिवस की प्रतिज्ञा ली गई। सभा के दौरान प्राची कंडेरी , अदिति डूंगरियाल, तमन्ना पंवार एवं आदर्श बिष्ट ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय में यूनिटी-रन का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा छात्रों को सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में  पराग, घनश्याम, हेम लता, रेखा, रवि ने विशेष योगदान दिया।

13 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर, थामा भाजपा का दामन :- बलदेव तोमर

विजय संकल्प अभियान ने किया भाजपा की जीत का आगाज : सुरेश कश्यप