in

ज़िला के सभी पात्र लोगों को अगले दो वर्षों में मिलेंगे पक्के आवास : अनुराग सिंह ठाकुर

हिमवंती मीडिया/चंबा

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के  मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष मामला रखा जाएगा। वे चुराह  विधानसभा क्षेत्र के तहत नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान कोटी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि विशेष पुलिस अधिकारियों के  मानदेय बढ़ाए  जाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष मामला रखा जाएगा । उन्होंने मामले के यथासंभव समाधान का भरोसा भी दिया। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गत 8 वर्षों में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि दूसरी पार्टियों की सरकारों के 60 वर्षों की अवधि में किए गए कार्यों की तुलना इन 8 वर्षों के कार्यकाल में अर्जित उपलब्धियों से  की जा सकती है। उन्होंने इस दौरान जन धन योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन , मुद्रा योजना के तहत अर्जित उपलब्धियों पर भी बात की।

.कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्रीमती सवीना द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया शुभारंभ

केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर हिमाचल आएंगे प्रधानमंत्री : सुरेश कश्यप