in

डॉ. बिन्दल ने नगर परिषद को भेंट किए 20 हजार मास्क

नाहन(प्रेवि):– विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ . राजीव बिन्दल ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए हम सबकों मास्क पहनने के साथ जरूरी सावधानियों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय अत्यंत कठिन और विकट  है, जहां हम कोरोना के कारण अपनों को लगातार खोते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की जंग में मास्क प्रमुख हथियार की तरह है और हम सबको मास्क का उपयोग अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।

डॉ . बिन्दल नाहन में नगर परिषद नाहन को 20 हजार मास्क वितरण के अवसर पर बोल रहे थे। डॉ . बिन्दल ने कहा कि यह मास्क आज नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर और पार्षदों की टीम को भेंट किए जा रहे हैं। ये मास्क नाहन के वार्डों में बांटे जाएंगे और लोगों को अधिक से अधिक मास्क लगाने और मास्क के बिना घर से न निकलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने आम जन से भी आग्रह किया कि वे बिना आवश्यक कार्य के घर बाहर न निकले और अगर घर में कोई इनफेक्टेड पेशेंट है तो घर में भी सब लोग मास्क लगाएं, क्योंकि सुरक्षा नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह वायरस बहुत गम्भीर है और एक बार हमला करता है तो सीधा अस्पताल पहुंचाता है इसलिए इससे बचाव बहुत जरूरी है।
डॉ . बिन्दल ने बताया कि नाहन भाजपा मंडल की ओर से 40 हजार मास्क ग्रामीण क्षेत्र में वितरित किए जाएंगे जिसके लिए हमारे चुने हुए प्रतिनिधि, हमारे बूथ के अध्यक्ष इत्यादि लोगों को अगले दो दिन के अंदर 40 हजार मास्क बांटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा को कपड़ा उपलब्ध कराया जा रहा है, उन्होंने सिलाई का काम शुरू कर दिया है।  महिलाओं द्वारा जितने मास्क बनाए जाएंगे वह अलग से और बांटे जाएंगे। इस प्रकार यह समाज को प्रेरणा देने का काम भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल द्वारा किया जा रहा।

कोरोना काल में गर्भवती महिलाओ के लिए वरदान सिद्ध हुआ नाहन मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल – डॉ. बिन्दल

राज्य में सरकारी क्षेत्र में 8 आरटी-पीसीआर व 25 ट्रूनाॅट लैब में हो रहे है कोरोना परीक्षण