in

डॉ. राजीव बिन्दल ने रानी झांसी लक्ष्मीबाई को नाहन में दी श्रद्धांजलि

हिमवंती मीडिया/नाहन

विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि काश 1857 की क्रांति में मेरे देश को कामयाबी मिल गई होती जब लक्ष्मीबाई के नेतृत्व में देश ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग लड़़ी, 90 वर्ष पूर्व देश आजाद होता, देश खंडित न होकर अखंड भारत बनता।

डॉ. राजीव बिन्दल ने नाहन में महान स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्य तिथि पर  नाहन में उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि देने के उरांत यह बात कही। नाहन में रानी झांसी पार्क में एक सूक्ष्म श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गय।  इस आयोजन में मुख्यतः भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता पार्षदगण व महिला मोर्चा अध्यक्ष अग्रवाल नीति अग्रवाल अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।डॉ. बिन्दल ने कहा कि जति, धर्म, संप्रदाय से उपर उठ कर मेरा देश दुनिया का सर्व शक्तिमान देश बनकर दुनियां में भारतीय संस्कृति का ध्वज वाहक बनता। रानी झांसी की पुण्य तिथि पर हम सब 1857 की क्रांति की वीरांगनाओं को नमन करते हैं, उनके बलिदान को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।

डॉ. राजीव बिन्दल ने 11 स्वयं सहायता समूहों को नीटिंग मशीन और 17 समूहों को सिलाई मशीने की वितरित

बीबीएन मे 28 निजी बसों ने रूटो पर की सेवा बहाल