in

ढिमकी मंदिर के समीप दोनों पुल डा. बिन्दल की मेहनत, संघर्ष और जन आंदोलन का नतीजा-मनीष चैहान

हिमवंती मीडिया/नाहन-भाजपा मंडल महा मंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य मनीष चैहान ने ढिमकी मंदिर के समीप बने दो पुलों के निर्माण का श्रेय डा. बिन्दल को देते हुए कहा कि यह डा. बिन्दल की मेहनत, संघर्ष और जन आंदोलनों का प्रतिफल है न कि कांग्रेस का। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस में दम है तो वे नाहन विधानसभा क्षेत्र के इन दो पुलांे के निर्माण को लेकर किसी ही मंच पर सार्वजनिक रूप से बहस के लिए तैयार हैं।
मनीष चैहान ने कहा कि यदि ‘‘पत्थर’’ लगाने से विकास होता तो आज नाहन विधानसभा क्षेत्र कहीं की कहीं पहुंच गई होती क्योंकि जब कांग्रेस का शासन था तो उन्होंने केवल पत्थर की राजनीति की यानि शिलान्यास किया और लोगों को भ्रमित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोगों को नाहन का विकास हजम नहीं हो रहा है, इसलिए उनके पेट में मरोड़ उठ रहे हैं।
मनीष चैहान ने ढिमकी मंदिर के समीप कन्यौन खडड पर और मारकंडा नदी पर बने दो शानदार पुलों का पूर्ण श्रेय डा. राजीव बिन्दल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार को दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता इन दो महत्वपूर्ण पुलों का झूठा श्रेय लेने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, मीडिया में बयानबाजी कर रहे हैं पर जनता जानती है कि इनका निर्माण केवल डा. राजीव बिन्दल के प्रयासों से हुआ है।
उन्होंने कहा कि भूड़पुर सड़क पर ढिमकी मंदिर के नजदीक कन्योण खडड पर दशकों से लोग पुल की मांग कर रहे थे, किन्तु 25 सितम्बर, 2017 को ठीक विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने इसका शिलान्यास कर लोगों को भ्रमित कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जबकि इसमें एक भी पैसे का बजट प्रावधान नहीं था। दिसम्बर 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद वर्ष 2018-19 और 2020-21 में ही इन पुल पर 2.75 करोड़ रुपये का कार्य हुआ।
उन्होंने कहा कि मारकंडा नदी पर ढिमकी के नजदीक भुडपुर सड़क पर भी दशकों से क्षेत्र के लोग पुल की मांग कर रहे थे, जिसका शिलान्यास 23 फरवरी 2017 को हुआ किन्तु कांग्रेस सरकार ने एक भी पैसा इस पुल पर खर्च नहीं किया। भाजपा सरकार बनने के बाद पुल का निर्माण प्रारम्भ हुआ और भाजपा कार्यकाल में ही सारी धनराशि व्यय हुई। यानि 2018 -19 और 2020-21 में व्यय हुई।
मनीष चैहान ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में डा. राजीव बिन्दल ने पुलों के निर्माण के लिए वीरभद्र सिंह का घेराव किया था, अनशन किए थे, पैदल मार्च किए थे, उसके बाद ही डीपीआर बनी और प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार बनते ही इन पुलांे को धनराशि मिली और क्षेत्र को लाभ मिला।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह कहना कि अभी तक इन पुलांे का उदघाटन नहीं हुआ है यह सरासार गलत और भ्रामक है। पुल जैसे महत्वपूर्ण और जोखिमपूर्ण का उदघाटन कार्य पूरा होने पर ही होना चाहिए, कांग्रेस की तरह राजनीति चमकाने के लिए आधे अधूरे पुलांे का उदघाटन भाजपा की नीति नहीं है।
मनीष चैहान ने कहा कि कांग्रेस को राजनीति करने की बजाए आत्म मंथन करना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस को प्रदेश में लंबे समय तक शासन का मौका मिला किन्तु नाहन क्षेत्र का विकास कांग्रेस ने हमेशा हाशिए पर रखा। उन्होंने कहा कि अपने आपको कांग्रेस और जनता का नेता कहने वाले कांग्रेस नेताओं को दशकों से नाहन की उपेक्षा की जिम्मेवारी लेनी चाहिए, चाहे गलती उनके नेताओं की रही है या फिर चाहे उनके प्रमुख नेतृत्व की।
उन्होंने कहा कि आज नाहन विधानसभा क्षेत्र में पुलांे के निर्माण में एक नई गाथा लिखी जा रही है। यदि कांग्र्रेस जन हितैषी है तो कांग्रेस नेताओं को राजनीति भुलाकर बिना किसी भेदभाव के लोकप्रिय विधायक डा. राजीव बिन्दल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताना चाहिए।

विधान सभा सचिवालय से संयुक्त सचिव पद से सेवानिवृत हुए श्याम लाल शर्मा

गरीबों के मसीहा बन के उभरे है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-कश्यप