in

देश में आईपीओ लाना व एलआईसी को पब्लिक सेक्टर में बेचना का किया विरोध…..

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों, ऑल इंडिया इंश्योरेंस, एंपलाइज, एसोसिएशन ने विरोध किया ..
अच्छर तेजवान
उपमंडल पांवटा साहिब मेंएलआईसी कर्मचारियों ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों के आवाहन पर वीरवार को संगठन ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंपलाइज एसोसिएशन के कर्मचारी संगठन ने देशव्यापी हड़ताल करने का आवाहन किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मांगों का विरोध किया है।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे
मांगे :-
1. वर्ष 2003 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नई पेंशन नीति के बजाय पुरानी पेंशन नीति के दायरे में लाया जाए कर्मचारियों व पेंशनरों के फ्रिज DA  व DR को रिलीज किया जाए।
2. एलआईसी में देश विरोधी आईपीओ के निर्णय को वापस लिया जाए।
  3. पब्लिक प्रॉपर्टी को बेचने और एलआईसी के निजीकरण का पुरजोर विरोध।
4. केंद्र सरकार की महिला कर्मचारियों को पूर्ण वेतन सहित 2 वर्ष की चाइल्ड केयर लीव दी जाए।
5. सेवारत सरकारी कर्मचारियों को 55 वर्ष की आयु व 30 वर्ष की नौकरी के बाद जबरन रिटायर करना बंद किया जाए।
एलआईसी शाखा के सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने इस हड़ताल में बढ़ चढ़कर भाग लिया। हड़ताल में सचिव देश राज, प्रधान पूनम सिंगल, सुनीता देवी, रितिका, गौरव मलिक, संजय आनंद, लतीफ मोहम्मद, परमवीर, शुभम, सुरेंद्र सिंह, करम चंद सैनी, व अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

नवयुवक मंडल शमलोह युवा ने सात दिवसीय वर्क कैंप का किया आयोजन

विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के तीन विशिष्ट अंग हैं : विपिन सिंह परमार