in

देहरादून पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्यवाही, अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप

हिमवंती मीडिया/उत्तराखंड 

देहरादून पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की है, जिससे अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया  है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस की खास टीम गठित की गई।  जिसने खनन सामग्री ढोने में अनियमितता पाए जाने पर अवैध खनन में संलिप्त 42 डंपर वाहन सीज किए हैं।  इसके साथ ही 64 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

गत 23 मई की रात सीओ पुलिस विकास नगर और इंस्पेक्टर विकास नगर रविंदर शाह के साथ ही थानाध्यक्ष सहसपुर विनोद सिंह राणा और थाना अध्यक्ष सेलाकुई मनमोहन सिंह नेगी ने पुलिस फोर्स के साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की।

इस दौरान पुलिस टीम ने विकासनगर सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र में कुल 106 डंपर वाहनों को चेक किया जिनमें से 42
डंपर वाहन चालकों द्वारा अनियमितता बरते जाने पर अवैध खनन सामग्री परिवहन करते हुए पकड़े जाने पर सीज
किया गया है। इसके अलावा 64 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सीज किया गया है।सभी सीज वाहनों को थाना सेलाकुई ,सहसपुर और विकास नगर में खड़ा किया गया है। इनके खिलाफ नियमानुसार रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

निरंकार से जुड कर ही मानव मोक्ष प्राप्त कर सकता है : सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

सड़कों पर आवारा पशु छोड़ने वालों व पालतू कुत्तों से खुले में शौच करवाने वालों के विरूद्व होगी कार्यवाही – राम कुमार गौतम