हिमवंती मीडिया/कविता गौतम
नालागढ़ पुलिस द्वारा दो लोगों के कब्जे से 13.38 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को इन लोगों के पास चिट्टा होने के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। उसी के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मार कर दो लोगों के कब्जे से 13.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया। अभियुक्तों की पहचान राजीव कुमार वर्मा पुत्र रघुवीर दयाल (32वर्ष) निवासी वार्ड नँ 6 नालागढ़ और गगनदीप वर्मा पुत्र सुभाष चन्द्र (31 वर्ष) निवासी दत्तोवाल नालागढ़ के रूप में हुई है। बद्दी के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जॉच की जा रही है।