in

पहली दिसंबर से बंद हो जाएंगे शिकारी माता मंदिर के कपाट

हिमवंती मीडिया/मंडी

सर्दियों के मौसम में होने वाली बर्फबारी के मद्देनजर मंडी जिले के थुनाग क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शिकारी माता मंदिर के कपाट पहली दिसंबर से बंद कर दिए जाएंगे। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि कड़ाके की ठंड व बर्फबारी की संभावना के चलते प्रशासन ने शिकारी माता मंदिर के कपाट 1 दिसंबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक बंद करने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि इस अवधि में आम नागरिकों के शिकारी माता मंदिर में प्रवेश के साथ-साथ यहां पर्यटकों तथा ट्रैकर्ज के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शिकारी माता मंदिर के कपाट आम नागरिकों व श्रद्धालुओं-पर्यटकों के दर्शन के लिए 1 अप्रैल, 2022 से विधिवत रूप से खोले जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 381 करोड़ रुपये की 96 विकास परियोजनाओं के किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

जिप लाहौल-स्पीति की पहली बैठक सम्पन्न, कई अहम मुद्दों पर चर्चा