in

पांवटा साहिब के जाने-माने व्यवसाई के माता-पिता की हत्या के मामले मे हरियाणा पुलिस ने किया दो व्यक्तियों को गिरफ्तार

पांवटा(प्रेवि):- पांवटा साहिब के जाने-माने व्यवसाई अमित गोयल के माता-पिता की अज्ञात लोगों ने गला दबा कर निर्मम हत्या कर दी थी। हरियाणा पुलिस द्वारा इस मामले में दो आरोपी गोमती गली निवासी रजत व इंद्रा कालोनी निवासी हर्ष उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दोनों युवक उनके पड़ोस मे ही रहते है और इन दोनों ने ही बुजुर्ग दम्पति की गला दबा कर हत्या की है ।

पुलिस के द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर सामने आया कि रजत व हर्ष दोनों बेरोजगार थे। उन्हें पैसों की जरूरत थी। लॉकडाउन की वजह से उन्हें काम भी नहीं मिल रहा था। इनमें से रजत मृतक ऋषिपाल के पड़ोस में रहता था। उसे पता था कि ऋषिपाल बैंक से सेवानिवृत्त हो चुका था और ब्याज का भी काम करता था। घर में पत्नी के साथ अकेला रहता था। उसके पास काफी पैसा होगा। रजत ने ही अपने दोस्त हर्ष को इस बारे में बताया। जिस पर दोनों ने उनके मकान में चोरी करने की योजना बनाई थी। रात को दोनों छत के रास्ते के ऋषिपाल गोयल के मकान में घुसे। ऊपर का गेट खुला हुआ था। जब वह दोनों अंदर गए, तो स्नेहलता की आंख खुल गई। जिस पर उन्होंने रोड से स्नेहलता के सिर पर वार किया।

वह नीचे गिर पड़ी। इसके बाद तकिये से मुंह दबाकर उसे मार डाला। इस दौरान ऋषिपाल की आंख खुली, तो आरोपियों ने उसके मुंह पर तकिया रखकर मार डाला। इसके बाद वहां से जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। वारदात की जानकारी पाकर एसपी कमलदीप गोयल व अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे थे।

योग मानव विकास ट्रस्ट बनीखेत ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी चंबा को शव वाहन किया दान

Write My Paper