in

पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट पहुंचे देहरादून, किया डोर-टू-डोर प्रचार

हिमवंती मीडिया/उत्तराखंड

सचिन पायलट उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क कर मतदान की अपील करते हुए प्रचार करेंगे। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट देहरादून शहर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार करने पहुंचे। इसके अलावा पायलट भाजपा सरकार में महंगाई पर भी एक पत्रिका का विमोचन भी किया।

वह देहरादून के राजपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और यहां जनता के बीच गए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने बाजार में व्यापारियों से बात भी की। महानगर दून व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा सचिन पायलट का स्वागत किया गया।

मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि प्रियका गांधी दो फरवरी को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र को वर्चुअल रूप से जारी करेंगी। इस कार्यक्रम का सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में डिजीटल रैली के माध्यम से कोरोना प्रोटोकोल को ध्यान में रखते हुए लाइव प्रसारण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न विधानसभा सीटों पर डोर-टू-डोर कर रहे प्रचार

2-3 फरवरी को मंडी जिले के कुछ भागों में वर्षा व बर्फबारी का यलो अलर्ट