in

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए किया हवन

हिमवंती मीडिया/ पांवटा साहिब 

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा नें शिव मंदिर बद्रीपुर में उनकी दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य के लिए हवन यज्ञ किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग पूर्व विधायक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश ने विकास की बुलंदी को छुआ है।वह आज भी हिमाचल प्रदेश के लोगों के दिलों मे रहते है। वह कामना करते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री जल्दी स्वस्थ होकर राजनीति में उतरे।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महासचिव जिला कांग्रेस हरप्रीत सिंह रतन, संतराम चौहान, जग्गी लाला, रविंद्र सिंह खुराना, राजेंद्र सिंह सैनी, शिवकुमार शर्मा, प्रदीप चौहान, रणजीत फौजी, सुमेर चंद, राकेश चौधरी, प्रधान सुभाष शर्मा, श्याम लाल गर्ग, अखिल चौहान, जाकिर अली, अलीम, हरदीप सिंह, इकबाल सिंह, रंगी लाल शर्मा, सियाराम शर्मा, महेंद्र भंडारी, मुकेश शर्मा आदि शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्र्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रधांजलि

भाजपा ने दिखाया था इन्वेस्टर मीट का सपना पर लोग हो रहे बेरोजगार: अभिषेक राणा