in

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा हिमाचल प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं को नव वर्ष 2021 की दी शुभकामनाएं

शिमला (प्रे.वि।): –  भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा हिमाचल प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को नव वर्ष 2021 की शुभकामनाएं दी है उन्होंने कहा है कि आने वाले नव वर्ष आपके लिए मंगलमय रहे। भाजपा प्रभारी ने कहा कि 2021 में हिमाचल प्रदेश भाजपा नई ऊर्जा और नए जोश के साथ काम करेगी। इस वर्ष भाजपा प्रथम चरण में आगामी पंचायती राज चुनावों में भारी मात्रा में जीत हासिल करेगी और सभी जिला परिषद पर अपना परचम लहरागी। 
उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम निकाय के चुनावों में भी भाजपा धरातल पर काम कर अच्छा प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन 2022 का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी।
भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और हिमाचल में भाजपा का संगठन बेहतरीन कार्य कर रहा है भाजपा का संगठन प्रांत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सक्षम है और सभी कार्यकर्ताओं में भाजपा की केंद्र और प्रदेश की नीतियों को लेकर विशेष उत्साह है।

यातायात पुलिस ने चालान काटकर वसूले सात हजार रूपए

एन्टी करप्शन ऑफ इंडिया की ओर से सुमित सिंगला को 2020 प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा गया