in

भारतीय जनता पार्टी पांवटा मंडल ने मनाया काला दिवस, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राज में इस दिन हुई थी आपातकाल की घोषणा

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

भारतीय जनता पार्टी पांवटा मंडल की एक विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई । भारतीय जनता पार्टी पांवटा मंडल ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया । मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेसी सरकार द्वारा 25 जून 1975 आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। आपात काल में मानव अधिकारों का पूरी तरह से हनन हुआ था। प्रेस की स्वतंत्रता पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई थी। समस्त विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और लोकतांत्रिक समय था आपातकाल काल में चुनाव स्थगित हो गए थे और सभी नागरिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था।

मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि समाचार पत्रों को भी एक विशेष आचार संहिता का पालन करने के लिए विवश किया गया जिसके तहत प्रकाशन के पूर्व सभी समाचारों और लेखों को सरकारी सेंसर से गुजरना पड़ता था। अर्थात तत्कालीन मीडिया पर भी अंकुश लगा दिया गया था। विपक्षी दलों के सभी बड़े नेताओं मोरारजी देसाई, अटल बिहारी वाजपेई ,जयप्रकाश नारायण ,लालकृष्ण आडवाणी, चंद्रशेखर को भी जेल भेज दिया गया था आपातकाल लागू करने के लगभग 2 साल बाद विरोध की लहर तेज होती देख इंदिरा गांधी ने लोकसभा भंग कर 1977 में चुनाव कराने की सिफारिश कर दी। आपातकाल लागू करने का फैसला कांग्रेस के लिए घातक साबित हुआ पूरी तरह गांधी अपने गढ़ रायबरेली से चुनाव हार गई भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में आई और मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने। 30 वर्षों बाद केंद्र में किसी गैर कांग्रेसी सरकार का गठन हुआ।इस बैठक में मंडल महामंत्री देवराज चौहान, प्रदेश ओबीसी मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी, अजौली पंचायत प्रधान नरेंद्र कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, अभिषेक अग्रवाल, सुखविंदर चौधरी, सोनू कुमार, संयम गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राशन कार्ड धारकों को करवानी होगी ई-केवाईसी

रोटरी क्लब पांवटा साहिब द्वारा दिव्यांग को भेंट की गई , व्हील चेयर