in

भारत की सबसे अमीर पांच औरतें, जिन्होंने बिजनेस की दुनिया में अपना नाम कमाया

 

              सावित्री जिंदल

पांवटा(प्रे.वि.):- सावित्री जिंदल ना सिर्फ जिंदल ग्रुप की चेयर पर्सन है। बल्कि यह हरियाणा सरकार की मंत्री भी रह चुकी है। सावित्री जिंदल की शादी ओपी जिंदल से 1970 के दशक में हुई थी और सावित्री तब से ही एक सफल पत्नी, मां, बिजनेस वूमेन और मंत्री की भूमिका निभा चुकी है। ओपी जिंदल की मौत के बाद सावित्री को ही कंपनी की बागडोर मिली और उनके आने के बाद से कंपनी का कारोबार 4 गुना बढ़ गया। अकेले 2020 में ही सावित्री जिंदल की कमाई औसतन 5.8% बिलियन डॉलर से बढ़कर 6.6% बिलियन डॉलर हो गई। यह 2019 की तुलना में 13.8% ज्यादा है।

                   किरण मजूमदार शॉ

किरण मजूमदार शॉ भारत की बिलियनएयर्स में से एक है। जो सेल्फ मेड है और जिन्होंने अपनी जिंदगी में सब कुछ खुद ही हासिल किया है। किरण ने न सिर्फ कोर्स (अलग-अलग तरह के अल्कोहल सही तरह से मिलाने की कला) मे मास्टर्स किया है। बल्कि वह जूलॉजी में डिग्री भी ले चुकी है। इसी साल उन्होंने 2.38 बिलियन से 4.6 बिलियन डॉलर तक अपने नेट वर्थ को बढ़ाया है।

           विनोद राय गुप्ता

विनोद राय गुप्ता ही एक ऐसी महिला है। इस लिस्ट में जिनकी कमाई इस साल घटी है। विनोद गुप्ता के पति कीमत राय गुप्ता ने हैवेल्स की शुरुआत 1958 में की थी। इसके बाद विनोद ने धीरे-धीरे अपनी गृहस्थी जमाई। लेकिन अब वह बिजनेस में भी एक्टिव है। कीमत राय गुप्ता की मौत के बाद विनोद राय गुप्ता और उनके बेटे अनिल राय गुप्ता कंपनी की बागडोर संभालते हैं। विनोद और उनके बेटे अनिल 40% शेयर्स के साथ हैवेल्स को चला रहे हैं। इस साल उन्हें लगभग 0.45% का घाटा हुआ है।

             लीला गांधी तिवारी

लीला गांधी तिवारी फार्मा कंपनी यूएसवी इंडिया की चेयर पर्सन है। यह कंपनी उनके पिता विठ्ठल गांधी ने 1961 में शुरू की थी। उनकी कंपनी डायबिटिक और कार्डियोवस्कुलर ड्रग्स बनाती है और लीना के पति प्रशांत तिवारी इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं। लीना ने इस साल 1.08 बिलियन अपनी दौलत बढ़ाई है। यकीनन उनकी कंपनी ने काफी अच्छा बिजनेस किया है।

               मल्लिका

मल्लिका ट्रैक्टर एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड TAFE की सीईओ है और यह भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर मेकिंग बिजनेस है। इस ग्रुप को 81 साल पहले अंतरारामकृष्णन ने स्थापित किया था और मल्लिका उनकी भतीजी है। इन्होंने भी अपने बिजनेस को काफी आगे बढ़ाया है।

सिरमौर पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को कोरोना महामारी के प्रति किया जागरूक

वाल्मीकि मंदिर का भवन बनाने के लिए 5 लाख देने की घोषणा की