in

मनाली की तान्या ने मिस इंडिया नार्थ जोन का ताज किया अपने नाम

हिमवंती मीडिया/रमेश कँवर(कुल्लु)
 मनाली की तान्या ने चंडीगढ़ मोहाली में आयोजित प्रतियोगिता में मिस इंडिया नार्थ जोन का ताज अपने नाम किया है। 20 प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पाने पर तान्या को एक लाख रूपये का नकद इनाम मिला है। इतना ही नहीं उन्होंने 6 फीट हाइट ट्राफी भी हासिल की है। तान्या ने कहा कि गोलडन आर्टस प्रोडक्शन द्वारा आयजित इस प्रतियोगिता को जीतने वालों को फिल्मों के अलावा माॅडलिंग के क्षेत्र में भी मुकाम हासिल करने का मौका मिलता रहा है।  तान्या का कहना है कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है।
उन्होंने बताया कि 2019 में शुरूआत के समय उनका वजन 70 किलो था। जिसे एक्सरसाइज और योगा करने के 12 किलो कम किया। इसके अलावा अपने व्यक्तित्व को निखारने के अलावा अपनी पढ़ाई पर भी फोक्स रखा। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपनी मां को दिया। मां ने हमेशा ही उनकी हौसला अफजाई की है। उन्होंने कहा कि उन्हें कई फिल्मों और माॅडलिंग के आफर आने के अलावा गानों के शूट में भाग लेने के आफर आ रहे हैं। वहीं बाॅलीवूड के कई नामचीन प्रोडक्शन हाउस ने भी उनसे संपर्क किया है।

जिला लोक सम्पर्क कार्यालय से ओम प्रकाश हुए सेवानिवृत

मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश द्वारा सुमित सिंगला को भारत हिमाचल रत्न अवार्ड 2022 से किया गया सम्मानित