in

मुख्यमंत्री ने रणविजय सिंह नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया

  शिमला(लो.स.वि.):मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिन्दुस्तान टाईम्स के शिमला स्थित प्रधान संवाददाता गौरव बिष्ट के पिता रणविजय सिंह नेगी के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री नेगी का सोमवार को रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत उनके पैतृक निवास अनुबासा में लम्बी बीमारी के बाद देहांत हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
रणविजय सिंह नेगी दो बार रोहड़ू ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के प्रधान रहे। वह शिमला जिला कांग्रेस के प्रधान, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कोषाध्यक्ष भी रहे। इसके अतिरिक्त वह विभिन्न सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे।
वह ग्राम पंचायत ब्रासली के 40 वर्षों तक प्रधान भी रहे। वह अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी गीता नेगी और दो पुत्र विशाल सिंह और गौरव बिष्ट को छोड़ गए हैं।

हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन को ट्रांसमिशन टावर व लाईन स्थापित करने की मिली अनुमति, टावरों की स्थापना में अवरोध पैदा करने वाले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत होगी कार्रवाई।

हिमकेयर कार्ड बनवाने और नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2020 तक बढ़ी