in

मूसलाधार बारिश होने के कारण 179 सड़कें बंद

 

शिमला(ब्यूरो):-मनाली-रोहतांग मार्ग में मूसलाधार बारिश होने पर पागलनाला में बाढ़ आने से कई वाहन फंस गए। 179 सड़कें भूस्खलन और भारी बारिश के कारण बंद रहीं। मंडी जोन में 129, कांगड़ा में 37, शिमला और हमीरपुर जोन में 6-6 सड़कें बंद रहीं। मक्की की फसल को भारी बारिश से नुकसान हुआ है। कुल्लू में रात को भारी बारिश से घाटी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लारजी-सैंज मार्ग रात को छह घंटे बंद रहा।

एक दर्जन के करीब मार्ग भूस्खलन व पत्थर गिरने से प्रभावित हुए हैं। रोहतांग दर्रे के साथ ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात होने से तापमान में गिरावट आई है। हमीरपुर की टौणीदेवी तहसील में पहाड़ी दरकने से सारा मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे टौणीदेवी-कक्कड़ सड़क पर यातायात कई घंटे बंद रहा। मंडी में एक दर्जन सड़कें बाधित रहीं।

धर्मपुर मंडल में दस सड़कों पर वाहनों के पहिये थमे रहे।आधा दर्जन मार्ग चंबा में बंद रहे। तीसा-मंगली मार्ग पर तरेला पुल के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने से निजी बस का पिछला टायर हवा में लटक गया। इससे बस में सवार 30 सवारियों की जान पर बन आई। लोगों ने बस से बाहर निकलकर सड़क से नीचे कच्चा डंगा लगाकर और जेसीबी से कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे बाद बस को निकाला।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं किया गया बदलाव

नालागढ़ के कुछ क्षेत्रों को किया कन्टेनमेंट जोन घोषित