ऋषिकेश (हिमवंती मीडिया) रूस यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते खराब हालातों के बीच उत्तराखंड वासियों को यूक्रेन एवं आसपास के शहरों से सुरक्षित घर वापसी लाने के संबंध में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर यूक्रेन में फंसे लोगों को सकुशल वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एवं विदेश मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे निकासी अभियान के अन्तर्गत उत्तराखण्ड के 3 बच्चे आशुतोष पाल, अदनान खान और खुशी सिंह यूक्रेन से भारत सकुशल वापस आ गए हैं उन्होनें कहा की लगातार वे विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं और बाकी फंसे उत्तराखण्डवासियों की वतन वापसी हेतु प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के एक-एक नागरिक को सकुशल लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के कुल 188 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उन्होनें यूक्रेन में फंसे सभी उत्तराखंड वासियों के माता-पिता को उनके बच्चों को सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया है।