in

विधानसभा में कांग्रेस के द्वारा किये गए हंगामे के विरोध में पावंटा भाजपा में उबाल

पावंटा(ब्यूरो):- हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस के हंगामे और राज्यपाल का रास्ता रोकने के विरोध में पांवटा साहिब बिफर उठी है। भाजपा ने विधानसभा में हुए घटनाक्रम को भाजपा ने शर्मनाक करार दिया और रोष प्रकट किया। पांवटा साहिब में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की अगुवाई में रोष मार्च निकाला गया। साथ ही कांग्रेस का पुतला भी जलाया गया।

बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा के भीतर और बाहर हुए हंगामे के लिए भाजपा ने सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। राज्यपाल का रास्ता रोकने, उनके साथ धक्का-मुक्की करने, राज्यपाल के अभिभाषण की प्रतियां फाड़ने और भाजपा नेताओं के साथ दुर्व्यवहार को भाजपा ने शर्मनाक करार दिया है। अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए पांवटा भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय रेस्ट हाउस से बाल्मीकि चौक तक रोष मार्च निकाला। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए और कांग्रेस पर प्रदेश को शर्मसार करने के आरोपी जेड।

रैली की अगुवाई ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी स्वयं कर रहे थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला भी जलाया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की यह शर्मनाक हरकत इतिहास बन गई है। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ऐसी शर्मनाक घटना पहले कभी नहीं हुई है। महामहिम राज्यपाल और विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत में निकाय चुनाव में करारी हार से कांग्रेस बौखला गई है। कांग्रेस को 2022 में भी हार स्पष्ट नजर आ रही है। यही कारण है कि कांग्रेस इस तरह की ओछी हरकतों पर उतर आई है। सुखराम चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित पांच कांग्रेस नेताओं को पूरे सत्र के लिए निलंबित करने की कार्यवाही को भी जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि ऐसे निरंकुश जनप्रतिनिधियों के साथ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष हंस राज ने राजभवन में राज्यपाल प्रदेश बंडारू उत्तात्रेय से की भेंट की

बददी के वार्ड नं 1 व बिल्लवाली में धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती