in

विधान सभा सचिवालय से संयुक्त सचिव पद से सेवानिवृत हुए श्याम लाल शर्मा

himwanti media/शिमला: आज दिनांक 30 जून, 2021 को लगभग 38 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण करने के
उपरान्त श्याम लाल शर्मा हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय से संयुक्त सचिव पद
से सेवानिवृत हुए है। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के पुस्तकालय कक्ष में श्याम लाल
शर्मा के सम्मान में सेवानिवृति का कार्यक्रम रखा गया था। इस सादे समारोह में विधान
सभा सचिव श्री यशपाल शर्मा ने शॉल व टोपी पहनाकर उनका अभिनन्दन किया तथा
उपहार राशी भी भेंट की। इस अवसर विधान सभा सचिव ने श्री श्याम लाल शर्मा द्वारा
विधान सभा सचिवालय को दी गई सेवाओं की सरहाना की तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं
समृद्ध जीवन की भविष्य में कामना की।
विधान सभा के माननीय अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भी श्याम लाल शर्मा
को सेवानिवृति की बधाई दी है तथा उनकी सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद व
स्वस्थ जीवन की कामना की है।
इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।

18-44 आयुवर्ग के 36577 का हुआ कोविड टीकाकरण: डीसी

ढिमकी मंदिर के समीप दोनों पुल डा. बिन्दल की मेहनत, संघर्ष और जन आंदोलन का नतीजा-मनीष चैहान