in

विधान सभा सचिवालय से सेवानिवृत हुए उप सचिव।

 

शिमला(ब्यूरो):- विभिन्न पदों पर रहते हुए 37वर्षों का कार्यकाल पूर्ण करने के उपरान्त देवेन्द्र वर्मा, हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय से उप सचिव पद से सेवानिवृत हो गये हैं।  ।           

  विधान सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने देवेन्द्र वर्मा को सेवानिवृति की बधाई देते हुए उनके द्वारा विधान सभा सचिवालय को दी गई सेवाओं की सराहना की तथा उनके सुखद, समृद्ध व स्वस्थ जीवन की कामना की है। विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा ने भी देवेन्द्र वर्मा के सुखद तथा स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके द्वारा विधान सभा सचिवालय को दी गई सेवाओं की प्रशंसा की है।                   

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामशहर में एन. सी.सी. यूनिट द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन

वाल्मीकी महासंघ हिमाचल प्रदेश ने मंडी शहर को नगर निगम बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों का किया स्वागत