in

सड़क हादसे में दो नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने

 शिमला(लो.स.वि.):– मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हणोगी माता मंदिर के समीप हुए सड़क हादसे में दो नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि उन्हें दुर्घटना में हुए नागरिकों की मृत्यु पर अत्यंत दुःख पहुंचा है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंग्त आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों से बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने तथा नदी-नालों के समीप न जाने की सलाह दी है।

राज्यपाल से भेंट की डाॅ. जगत राम ने

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए मुख्यमंत्री ने