in

हिमाचल की जनता आम आदमी की कोरी घोषनाओ के झासे में नहीं आने वाली – संजीव शर्मा

हिमवंती मीडिया/पवन तोमर(राजगढ़)

जिस मंत्री को इतनी समझ  नहीं है की पार्टी का उम्मीदवार झाड़ू नहीं होता बल्कि एक इन्सान होता है उसे हिमाचल की जनता केसे वोट देगी दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंचो पर जोर जोर से चिल्ला कर बता रहे है की पुरे प्रदेश में उनका उम्मीदवार सिर्फ झाड़ू होगा जोकि प्रदेशवासियो के लिए  बड़े ही शर्म की बात है। जैन प्रदेश की जनता की क्या झाड़ू के साथ तुलना  कर रहे है? यह आरोप शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता संजीव शर्मा नीटू ने यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिल्ली सरकार  में स्वास्थ्य मंत्री व  हिमाचल के चुनाव प्रभारी सतेन्द्र जैन पर लागये है |

शर्मा ने बताया कि  जिला सिरमौर के पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के राजगढ़ में आम आदमी पार्टी की जन सभा बुरी तरह से फ्लॉप रही है । यहां पहुंचते -पहुंचते आम आदमी पार्टी बुरी तरह से हांफ गई है। पच्छाद की जनता समझदार है| वह बाहर के ढोंगियों को बड़े अच्छे से पहचानती है और किसी के झासे में नहीं आने वाली और अब तो पहली जनसभा में यह बात साफ़ जाहिर हो गई है की हिमाचल में आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं रह गया है | संजीव शर्मा ने  कहा कि आप दिल्ली के शिक्षा मॉडल की बात करते है जबकि आप हिमाचल के पूर्व मुख्य मंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के शिक्षा मॉडल को ही फॉलो कर रहे हैं। प्रदेश में सबसे अधिक कोलेज ,स्कुल सहित अन्य शिक्षा के संसथान  वीरभद्र सिंह की देन है | संजीव शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट है और मजबूती के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। आप यहाँ खाता भी नही खोल पाएगी |

राजगढ़ शहर में पांच दिनों से जलापूर्ति न होने पर लोग हुए परेशान

कोलडैम जलाशय में ‘तत्तापानी से क्यारी चिल्ला’ के रूट परमिट के लिए 25 तक करें अप्लाई