in

हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) के प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा की माता शीला देवी नहीं रही

पांवटा(ब्यूरो):– प्रेस क्लब बददी के संस्थापक सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) के प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा की माता शीला देवी का देहांत हो गया है। हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व दून प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, अध्यक्ष कुलदीप गतवाल, पूर्व प्रधान व यूनियन के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम लाल पुंडीर, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद गोयल, दिनेश कनौजिया, उपाध्यक्ष हरबख्श सिंह, उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रखर गुप्ता, सचिव नरेंद्र सैनी,गुरविंदर सिंह , प्रेस सचिव भीम सिंह, रोबिन
शर्मा व सरिता गर्ग आदि ने गहरा दु:ख प्रकट किया है और भगवान इनके परिवार को अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

पत्रकार एकता मंच ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सरकार ने लोगों से कोविड पंजीकरण पोर्टल का दुरूपयोग न करने का किया आग्रह