in

हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने पूरे राज्य में 45 स्टेशनों को कवर करते हुए चलाया 8 दिवसीय अग्नि जागरूकता अभियान

शिमला(पी.आई.बी):- हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने पूरे राज्य में आठ दिवसीय अग्नि जागरूकता अभियान चलाया जिसमें 45 स्टेशन कवर किए गए। हिमाचल प्रदेश वन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अधिकांश फॉरेस्ट फायर मानव हस्तक्षेप (जानबूझकर और आकस्मिक रूप से) दोनों के कारण होते हैं। उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट फायर के बुरे प्रभावों के बारे में स्थानीय समुदाय को शिक्षित करना सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

इस अभियान के मुख्य आकर्षण थे: – 45 स्थानों पर प्रदर्शनी  स्थापित की गयीतीन वाहनों से जुड़ी पी.ए. सिस्टम के माध्यम से अग्नि प्रवण क्षेत्र में घोषणाएँ की गईंलोगों को शिक्षित करने और सूचना और शिक्षा के लिए 45 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किए गए। फॉरेस्ट फायर के बारे में प्रचार सामग्री लोगों में वितरित की गई।

हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने 21 मार्च 2021 को विश्व वानिकी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। विभाग ने स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी के साथ वन क्षेत्रों से ज्वलनशील सामग्री को हटानेवन क्षेत्र की सफाईवन क्षेत्र में बहाली कार्यों को करने आदि जैसी गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम विभिन्न प्रादेशिक और वन्य जीवन प्रभागों में आयोजित किए गए।

कोविड-19 के टीकाकरण के लिए 1 अप्रैल से होगा मशोबरा ब्लॉक में रजिस्ट्रेशन

कम्पयूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन किये जाएंगे 5 अप्रैल तक