in

हेल्पिंग हैंड्स संस्था ने जिला चम्बा में चलाया सफाई अभियान, एकत्रित किया 150 किलो कूड़ा

हिमवंती मीडिया/चंबा

वर्ष 2018 में जिला चंबा से शुरू हुई हेल्पिंग हैंड्स संस्था पूरे प्रदेश भर में कार्यरत है। हेल्पिंग हैंड्स संस्था वर्ष 2018 में गठित हुई और यह संस्था पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा स्तर बढ़ाने पर कार्यरत है । हेल्पिंग हैंड संस्था ने अभी तक हिमाचल प्रदेश में 15 से अधिक स्थानों पर सफाई कार्यक्रम किया और 70 बच्चों को शिक्षित करने में लगे हुए है। साथ ही कोरोना के समय में जरूरतमंदों तक राशन भी पहुंचाया और बेसहारा लोगों को कपड़े कंबल आदि वितरित किये। हेल्पिंग हैंड्स संस्था ने पर्यावरण संरक्षण को महत्व देते हुए हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में स्थित पर्यटन स्थल मंजरी गार्डन में सफाई अभियान चलाया। हेल्पिंग हैंड संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए वचनबद्ध है और इस तरह के कार्यक्रम आने वाले समय में भी करती रहेगी।

संस्था के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि ” हेल्पिंग हैंड्स संस्था पिछले दो वर्षों से समाजसेवा में तथा पर्यावरण संरक्षण में कार्यरत है और आगे भी इसी तरह से कार्य करती रहेगी। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स संस्था ने जिला चम्बा के मंजरी गार्डन नामक पर्यटन स्थल पर सफाई अभियान चलाया, जिसमें संस्था के प्रत्येक उपस्थित सदस्य ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और यहां से 150 किलोग्राम कूड़ा एकत्रित किया गया तथा निष्पादन हेतु यह कूड़ा नगर परिषद चम्बा को सौंप दिया गया।

इसमें मुख्य तौर पर संस्था के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, संस्था की सचिव रिया ठाकुर, चुराह इकाई से उपाध्यक्ष सोनू राणा साथ में संस्था के बाकी सदस्य पमेश कुमार, कमल कुमार, खेमराज, जित्तू , राजू , साहिल, रवि ,भुवनेश आदि मौजूद रहे।

श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर नाहन द्धारा माता भंगायणी देवी मंदिर परिसर में किया गया नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन

आरटीआई कार्यकर्ता चतर सिंह चौधरी और एनएम खत्री ने दिया इस्तीफा