in

20 अगस्त को विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जगत प्रकाश नड्डा

हिमवंती मीडिया/पावंटा साहिब (नीलम ठाकुर) 

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज विश्रामगृह पावंटा साहिब में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस प्रेस वार्ता में सुखराम चौधरी ने 20 अगस्त को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आगमन को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर खास तौर पर पावंटा साहिब में अपार विकास हुआ है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता भी अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नड्डा के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। नगर परिषद मैदान पावंटा साहिब में जगत प्रकाश नड्डा विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में हजारों कार्यकर्ता व अन्य लोग भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि विकास के क्षेत्र में पावंटा साहिब तेजी से आगे बढ़ रहा है और लोग लगातार कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया है कि वह भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 20 अगस्त के बाद फिर एक बार कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे और लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान पर जोर देंगे इसके साथ ही एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर भी उन्होंने कहा कि वह इस विषय पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे और जल्द से जल्द अधिवक्ताओं की इस मांग को पूरी करेंगे। उन्होंने पावंटा साहिब की जनता से आह्वान किया है कि सभी लोग इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले। और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

 

 रक्तदान लोगों के प्राणों की रक्षा के लिए बहुत पुनीत कार्य: गोस्वामी

निर्वाचक नामावली से संबंधित दावा या आक्षेप 11 सितम्बर तक करें प्रस्तुत