in

21 दिसम्बर को आयोजित होगी जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता

धर्मशाला ( प्रे.वि )
कांगड़ा जिला के युवा धावकों के लिए धर्मशाला के सिन्थैटिक एथलेटिक्स ट्रैक में 21 दिसम्बर, 2019 को जिला स्तरीय लम्बी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सजंय शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के 13 से 15 वर्ष तथा 16 से 19 वर्ष आयु वर्ष के लड़के एवं लड़कियां भाग ले सकते हैं। शर्मा ने बताया कि दोनों वर्गों में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 6000 रूपये, द्वितीय को 5000 रूपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 4000 रूपये पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 से 15 वर्ष आयु वर्ष के लड़के व लड़कियों के लिए 3000 मीटर तथा 16 से 19 वर्ष आयु वर्ष के लड़के व लड़कियोंं के लि, 5000 मीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का जन्म 1 अप्रैल, 2005 से 31 मार्च, 2007 के मध्य तथा 16 से 19 वर्ष आयु वर्ष में भाग लेने वाले प्रतिभागिशें का जन्म 1 अप्रैल, 2001 से 31 मार्च, 2004 के मध्य होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी को आयु प्रमाण पत्र की मूल प्रति या सत्यापित फोटो प्रति व आधार कार्ड या किसी सरकारी संस्था द्वारा जारी फोटो प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी आवश्यक सेवाएं बहाल करने के निर्देश दिए

बेनामी शिकायतों से बढ़ रही लघु उद्योगों की दिक्कते