पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले ही आसमान छू रही हैं। ऐसे में अम लोगों पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ी है। कोरोना महामारी के चलते पहले ही अर्थव्यवस्था की गति मंद है। ऐसे में महंगाई ने आम लोगों के कंधों का भार बढ़ा दिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों की जेब पर जुलाई का महीना काफी भारी पड़ने वाला है। आज से अमूल दूध के दाम बढ़ गए हैं। एलपीजी(LPG) सिलेंडर भी महंगा हो गया है। वहीं, बैंक का सर्विस चार्ज भी आज से बढ़ गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले ही आसमान छू रही हैं। ऐसे में आम लोगों पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ी है। कोरोना महामारी के चलते पहले ही अर्थव्यवस्था की गति मंद है। ऐसे में महंगाई ने आम लोगों के कंधों का भार बढ़ा दिया है।