मिश्रवाला(पावंटा हिका):- मदरसा कादरिया के कबीरुद्दीन फ़ारान ने गुरुद्वारा पावंटा साहिब के रागी भाई कुलवंत सिंह तारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक शोक संदेश के माध्यम से कहा कि दिवंगत खुशवंत सिंह सभी धर्मों का आदर किया करते थे और सभी धर्मो के धर्मगुरुओं से उनका मजबूत रिश्ता था।
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अनेक प्रोग्रामों में उनका साथ मिला और वह हमसे काफी प्रभावित हुए। उनके बीमार होने के बाद वह उनसे पावंटा अस्पताल में भी मिले थे, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि चंडीगढ़ के अस्पताल में उनकी मौत हो गई है तो वह हैरान रह गए। उन्होंने आगे कहा कि परम पिता परमेश्वर उनकी रूह को अपने श्री चरणों में स्थान दे। उन्होंने यह भी कहा कि वह दिवंगत आत्मा के परिवार और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ इस दु:ख की घड़ी में खड़े हैं।