in

अशोक शर्मा को दिल्ली में मिला सम्मान प्रदेश में बेहतर सेवा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सम्मानित

बीबीएन ( शांति गौतम )

हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बेहतर सेवा करने के लिए सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक साल के दौरान प्रदेश में गाय को उत्थान के लिए अशोक शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। अशोक शर्मा को हिमाचल का नाम ऊंचा करने पर बीबीएन में खुशी की लहर है। बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय गौ सेवा आयोग की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश की ओर से गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने भाग लिया। इस बैठक में देश भर के गौ सेवा आयोग के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में हिमाचल में गौवंश के उत्थान के लिए गए प्रयासों की चर्चा की गई। जिसमें अशोक शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. बल्लभ भाई कटारिया को एक वर्ष की गतिविधियों ेक बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौ देसी नस्ल व गौ वंश को बचाने के प्रदेश सरकार ने हर विस क्षेत्र में गौ अण्यारण क्षेत्र बनाए है। जिसमें गायों के खाने पीने व ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। अगले वर्ष तक सात अयारण्य क्षेत्र बन कर तैयार हो जाएगें। जिसमें पांच हजार गौ वंश की सुरक्षित रखा जाएगा। अशोक शर्मा को प्रदेश में गायों के संरक्षण के लिए गए काम को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्मानित किया। अशोक शर्मा ने बताया कि उन्होंने केंद्र की ओर से प्रदेश को मिलने वाली फंड उन्हें और दिए जाएं जिससे और बेहतर सेवा प्रदेश में की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ जमीन हस्तांतरण के मामलो में केंद्र सरकार उनका हस्तक्षेप कर उन्हें उ यारण्य क्षेत्र के लिए जमीन आसानी से प्रदान कराने में मदद क राए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें और फंड दिलाने व सभी प्रकार का सहयोग कराने की बात कही। उधर, अशोक शर्मा को दिल्ली में सम्मान मिलने पर हिमाचल प्रदेश ट्रेडर वेल्फेयर बोर्ड के सदस्य कृष्ण कुमार कौशल ने खुशी जाहिर की है।

 

बीड़-बिलिंग को मुख्य साहसिक खेल गंतव्य के लिए किया जाएगा विकसितः मुख्यमंत्री

शिवरात्रि में देवी देवताओं के सम्मान का होगा विशेष ख्याल