in

बददी पुलिस थाना में भंडारा आयोजित

बीबीएन ( शांंति गौतम )-
पुलिस थाना बददी में सोमवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले पुलिस थाना में पूर्ण विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ किया गया। हवन यज्ञ में पुलिस कप्तान रोहित मालपानी की अगुवाई में पुलिस स्टाफ ने क्षेत्र में सुख-शांति की प्रार्थना की। इसके बाद शहर के आम नागरिकों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पुलिस थाना बददी के प्रभारी एल सिंह ने बताया कि इस भंडारे का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इसमें भारी संख्या में लोग आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में सुख-शांति और समृद्ध के लिए इससे पहले हवन यज्ञ किया गया। जिसमें विद्वान् ब्राह्मणों द्वारा विधिपूर्वक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की गई। एस.पी रोहित मालपानी ने हवन यज्ञ के दौरान क्षेत्र में सुख, समृद्ध और शांति प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बददी क्षेत्र को पूरे प्रदेश में अपराध की दृष्टि से सबसे हॉट माना जाता है। लेकिन हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि बीबीएन क्षेत्र पूरी से अपराध मुक्त हो, भगवान सबको सदबुद्धि प्रदान करे। लोग आपस में धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ रहे।

मंडी जिले में पेयजल और सिंचाई सुविधा के लिए खर्चे जा रहे 100 करोड़ ( महेन्द्र सिंह ठाकुर ने की मध्य जलेब की अगुवाई )

खज्जियार में आयोजित किया जागरूकता शिविर